गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024

सत्ता का खेल और पुलिस

संविधानिक मार्ग से राज्य का अपना अलग अस्तित्व होता है जिसे उसको चलाना पडता है, देखा जाये तो पश्चिंम बंगाल कोई केंन्द्र शासित प्रदेश नही ओर नाही वहा भाजपा कि सत्ता है, फिर भी एक चिंटफंड के घोटाले को लेकर ममता बॅनर्जी कि सरकार को घेरणे हेतू वहा पर CBI कि टिम ने कमिश्नर के कार्यालय पर रेड मारने का प्रयास किया, और अपने ही फैलाये जाल मे कोलकता पोलिस के हत्थे चढ गये.

यही बात को अगर केंन्द्र सरकार कि तंत्पर्ता समझे तो महाराष्ट्र मे भीमाकोरेगाव मे हमले कि साजिश रचने वाले भिंडे - एकबोटे को बचाने के चक्कर मे महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक बनावटी साजिश रच दी गयी थी. वह साजिश के दौरान मा. प्रधानमंत्री को जान से मारने कि बात को रखकर नागपूर-मुंबई-दिल्ली स्थिती मानवधिकार कार्यकर्ता / प्रा. / वकिल / तथा सामाजिक कार्यकर्तायों के घर - कार्यालय पर छापे मार देशभर मे उन्हे कथित माओवादी समर्थंक दर्शाया गया. एक मेल द्वारा झुटी चिठ्ठी को प्रस्तृत कर मा. प्रधानमंत्री जिन्हे राजिव गांधी स्टाईल हत्या होने का सबूत पेश किया गया वह भी हास्यास्पद रह गया. ( कोई भी मेल द्वारा चिठ्ठी की ठिक प्रिंन्ट लि जाना और उस चिठ्ठी का पहला पर्चा सुरक्षा एंजन्सी के हात तथा खोजबिन करती पुलिस के हात न जाते भाजपा प्रवक्ता के हात जाकर ठिक प्रेस कॉन्फरंन्स के माध्यम से दुनिया को बताना संदेहपुर्ण था ) जिसे कोर्ट ने पुलिस को भी फटकारते सबूत को सार्वजनिक करने पर खेद जताया था. जिसके बाद उन्ही सभी कार्यकर्ता / प्रा./ वकिल / को ६ जुन २०१८ को गिरफ्तार किया गया साथ ही देश भर मे फिर से छापेमारी कर अलग-अलग राज्य से मानवी हक के अधिकार के लिएे लढने वाले कार्यकर्ता / वकिल / प्रा. / लेखक- कवी सभी को हिरासत मे लेने का प्रयास किया गया जो दि. २/०२/१९ को प्रा.आनंद तेलतुंबडे तक पोहच गया. इन सभी वारदात को नोट करते यह लग रहा था मानो यह देश कि सुरक्षा तथा संविधान द्वारा बहाल सर्वोच्च पद पर बैठे एक इंन्सान के लिएे खतर पैदा करने जैसा था! जिसे कथित माओवाद के जरिये रखा जा रहा था. तो एक संवेदनशिल तथा देश कि सुरक्षा को देखकर देश कि सर्वोच्च सुरक्षा एंजन्सी ( NIA ) को इस केस को सपुर्द करना चाहीएे था, जिसे कोर्ट मे भी चलेंज किया गया. पंरन्तू कोर्ट से लेकर प्रशासन तक सभी पुना पुलिस को ही देश कि सबसे बडी एंजन्सी के रुप मे प्रस्तृत करना चाहती थी और यह लग भी रहा था और है भी.

साथियों यह बात इस लिएे रख रहा हू कि दो राज्यो मे केंन्द्र सरकार किस तरहॉ का खेल खेल रही है , जहॉ राज्य के छोटे से घोटाले पर एक राज्य सरकार को घेरणे के लिएे CBI का इस्तमाल करती है. ओर वही फर्जी वाडे मे देश कि सुरक्षा को खतरा बोल एक जिल्हा पुलिस को देश भर मे छापे मारी ओर गिरफ्तारी के पॉवर देती है.
आप समझे होंगे आगामी चुनाव कितने महत्वपुर्ण है.!

#DifendDissent
#BhimaKoregaon
#संविधान_बचाव #लोकतंत्र_बचाव

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें